फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NAP caught 256 destitute animals in six months

Rewari News: नप ने छह महीने में पकड़े 256 बेसहारा पशु

Wed, 10 Jan 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
NAP caught 256 destitute animals in six months
शहर में बीच रोड पर बैठे बेसहारा पशु। संवाद
रेवाड़ी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार की अदालत में बुधवार को नगर परिषद रेवाड़ी ने बेसहारा पशुओं के मामले में 26 जून से लेकर 20 नवंबर 2023 तक का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन

कोर्ट में नगर परिषद ने बताया कि शहर से 26 गाय, 220 सांड़ और 10 बछड़े इस अवधि में पकड़े गए। सभी को धारूहेड़ा गोशाला में भेजा गया है। इस पर एडवोकेट सुनील भार्गव ने एक दरखास्त न्यायालय में दायर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर शहर से बेसहारा पशु धारूहेड़ा भेजे गए हैं तो उनकी फोटोग्राफी या विडियोग्राफी भी करवाई गई होगी। पशु किस सीरियल नंबर से गोशाला भेजे हैं। ये सभी जानकारियां न्यायालय में पेश करनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके नगर परिषद की कार्रवाई में कितनी सच्चाई है। इसके साथ-साथ सुनील भार्गव ने यह भी लिखा की किस फर्म को टेंडर दिया गया तथा ठेकेदार ने अब तक नगर परिषद से कितनी पेमेंट ली है। नगर परिषद ने कितनी पेमेंट कब-कब दी। अगर ठेकेदार काम नहीं करता है तो उसके खिलाफ नगर परिषद ने क्या कार्रवाई की। फिलहाल कोर्ट ने 22 जनवरी को इन सभी मुद्दों पर नगर परिषद के ईओ या सचिव को न्यायालय में रिपोर्ट के साथ जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पिछले माह शिक्षिका हुई थी घायल

गत माह परशुराम कॉलोनी निवासी एडवोकेट जगत निनानिया की पत्नी को भाड़ावास फाटक के पास आपस में लड़ रहे दो सांड़ों में से एक ने अनीता पर हमला कर दिया था। इससे उनके हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोटें लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही

हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी सीएसआर सब कमेटी के सदस्य एवं सीएलजी कमेटी के अध्यक्ष एडवोटेक सुनील भार्गव ने बेसहारा पशुओं को लेकर अवमानना याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार की अदालत में दायर की थी। सचिव नगर परिषद रेवाड़ी ने 27 अप्रैल 2023 को बयान दर्ज करवाया था कि शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को जल्द उठा लिया जाएगा। 19 दिसंबर को भी सुनवाई हुई थी। सचिव को पेश होने के लिए कहा था। जानकारी दी गई की सचिव एडिशनल हैं। भार्गव का कहना है कि समय बीतने के बाद भी नगर परिषद ने ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस बार भी नगर परिषद ने यही जवाब दिया है।

जून से नवंबर तक धारूहेड़ा में छोड़े गए पशु
गाय सांड़ बछड़ा कुल
27 जून 0 13 0 13
28 जून 1 26 0 27
29 जून 0 11 0 11
25 जुलाई 2 19 0 21
26जुलाई 2 24 0 26
27 जुलाई 4 19 2 25
28जुलाई 0 4 0 4
31 जुलाई 2 9 0 11
1 अगस्त 3 5 0 8
2 अगस्त 3 8 2 13
3 अगस्त 2 5 2 9
4 अगस्त 0 5 0 5
5 अगस्त 0 5 0 5
6 अगस्त 0 14 0 14
27 अक्तूबर 0 6 0 6
28 अक्तूबर 0 9 0 9
18 नवंबर 2 15 2 19
19 नवंबर 5 18 2 25
20 नवंबर 0 5 0 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed