फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nahar block takes flight of development, ranks second in North India

Rewari News: नाहड़ ब्लॉक ने विकास की उड़ान भरी, उत्तर भारत में दूसरा स्थान

Sat, 23 May 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nahar block takes flight of development, ranks second in North India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। उपमंडल के आकांक्षी खंड नाहड़ ने विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के नीति आयोग की रैंकिंग में उत्तर भारत जोन में दूसरा और पूरे देश के आकांक्षी खंडों में 12वां स्थान प्राप्त किया है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसे नाहड़ ब्लॉक के लिए उपलब्धि माना जा रहा है।
एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि देशभर के 484 और उत्तर भारत के 84 ब्लॉकों को आकांक्षी खंड घोषित किया गया है। इन ब्लॉकों के विकास और प्रगति के मूल्यांकन के लिए नीति आयोग द्वारा 39 विभिन्न पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं। इनमें शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, पशुपालन, जल संरक्षण, वन संरक्षण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मापदंड शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन पैरामीटर के आधार पर यह आकलन किया जाता है कि किसी ब्लॉक में शिक्षा की स्थिति कैसी है। लड़कियों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, किसानों को किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कैसी है। इन सभी बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन के कारण नाहड़ ब्लॉक को उत्तर भारत में दूसरा स्थान मिला है। जबकि हरियाणा के नूंह ब्लॉक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे
एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि नाहड़ ब्लॉक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए गए। विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर योजनाओं को धरातल पर लागू किया जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में नीति आयोग की एक अधिकारी ने भी नाहड़ ब्लॉक का दौरा कर यहां चल रही योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में नाहड़ ब्लॉक और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जल्द ही विकसित ब्लॉक की श्रेणी में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed