{"_id":"63d561cfdf3a504d5f044bd5","slug":"na-rewari-news-c-17-1-49807-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवक पर हमला कर छीनी नकदी व चांदी की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवक पर हमला कर छीनी नकदी व चांदी की चेन
Sat, 28 Jan 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव औलांत में एक युवक पर हमला कर तीन लोगों ने 19 हजार रुपये और चांदी की चेन छीन ली। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। खोल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव औलांत निवासी ललित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने गांव के चौक पर खड़ा हुआ था। तभी एक कार में सवार होकर नितिन, यशवंत व गजेंद्र वहां पहुंचे। इस दौरान यशवंत ने आते ही ललित को धक्का दिया। ललित ने विरोध किया तो आरोपी नितिन ने अपने हाथ में ली हुई चाबी से ललित के मुंह पर वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद यशवंत ने उसे पीछे से पकड़ लिया और नितिन व गजेंद्र ने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। ललित का आरोप है कि मारपीट कर आरोपी उससे नकदी और चेन छीन ले गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। ललित का कहना है कि उनकी पहले किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह पेशे से ड्राइवर है। वारदात के बाद खोल थाना पुलिस ने पहले मौके का निरीक्षण किया और फिर ललित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।