फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mustard will be purchased today also, there is a possibility of rain

Rewari News: आज भी होगी सरसों की खरीद, बरसात की भी संभावना

Sat, 27 Apr 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Mustard will be purchased today also, there is a possibility of rain
रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी में लगा कट्टों का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार को 30 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इस दौरान 2 लाख 47 हजार 585 बैग का उठान भी हुआ। मंडी में करीब 1900 किसान आए थे। 27 अप्रैल को भी सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

अनाज मंडी सरसों और गेहूं से अटी है। बरसात होती है तो काफी नुकसान हो सकता है। एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी और बावल स्थित नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी अनुसार ही फसल को मंडियों में बचने के लिए लाएं। आज करावरा मानकपुर, आसियाकी गोरांवास, नांगलिया रनमोख, चांनदनास, खेडा आलमपुर, नूरपुर, जैतपुर शेखपुर, जांट, जांटी, राजावास, करनावास, शादीपुर, नैनसुखपुरा (मुण्डावास), गंगायचा जाट, मस्तापुर, टहना दीपालपुर, रोहडाई, बासदूदा, मनेठी, नांगल जमालपुर, पाडला, नन्दरामपुरबांस, मालहेडा, कापडीवास, रोजका, बालियारकलां, बालियारखुर्द, बिहारीपुर, मसानी, खटावली, खलियावास, खोल, मन्दौला, बोहका, श्रीनगर, खुरर्मपुर, इब्राहीमपुर, आसलवास, रानौली, सैदपुर उर्फ जैतपुर, शाहपुर, शेखपुर, भगवानपुर, खेडी डालू सिह, नांगल तेजू, धरचाना, आनन्दपुर, बिशनपुर के किसानों की सरसों की पैदावार की निर्धारित एमएसपी पर खरीद की जाएगी। बावल अनाज मंडी में गांव भगवानपुर, खेड़ी डालूसिंह, नांगल तेजू, धरचाना, आनंदपुर, बिशनपुर गांव के किसानों की सरसों की खरीद 27 अप्रैल की जगह सोमवार 29 अप्रैल को खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed