{"_id":"6805333aaa58ff25e5057728","slug":"mustard-procurement-equaled-with-arrivals-need-to-emphasize-on-procurement-rewari-news-c-198-1-rew1001-218190-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आवक के साथ सरसों की खरीद हुई बराबर, उठान पर जोर देने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आवक के साथ सरसों की खरीद हुई बराबर, उठान पर जोर देने की जरूरत
विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी में चल रहा फसल का उठान कार्य। संवाद
रेवाड़ी। जिले में अब तक कुल 547690 क्विंटल सरसों की आवक और 547690 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 384750 क्विंटल सरसों की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है। अभी भी 162940 क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है। वहीं, गेहूं की जिले में 300970 क्विंटल आवक तथा 267070 क्विंटल की खरीद हुई है,जबकि 189540 क्विंटल का उठान हो चुका है। अभी 77530 क्विंटल गेंहू का उठान होना बाकी है।
फिलहाल उठान का कार्य अभी काफी धीमा चल रहा है। उठान का कार्य धीमा होने के कारण अनाज मंडी में व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। अगर बरसात होती है तो फसल भी भीग सकती है। हर साल इसी प्रकार से उठान प्रक्रिया धीमी देखने को मिलती है। बावजूद व्यवस्था में अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों को पैसा भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। अगर उठान प्रक्रिया समय पर हो तो किसानों को पैसा भी मिल जाए। सरसों के 24000 किसानों को 290 करोड़ और गेहूं के 5500 किसानों को 70 करोड़ रुपये देना बाकी है।
-- -- -- --
मंडियों में खरीद एवं उठान कार्य में ना हो ढिलाई
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में खरीद एवं उठान कार्य में कोई ढिलाई न बरती जाए। सभी खरीद एजेंसियां समयबद्ध रूप से किसानों का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में स्टोरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि खरीदी गई फसल का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
फसल को निर्धारित मानकों के अनुसार सूखाकर लाएं
डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को निर्धारित मानकों के अनुसार साफ-सुथरा और सूखा करके ही मंडियों में लेकर आएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी खरीद प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि मंडियों में सुचारु व्यवस्थाएं बनाए रखें और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।