{"_id":"65aeb7c73b172231700b0298","slug":"mustard-oil-delivery-date-extended-till-january-31-rewari-news-c-198-1-rew1001-8876-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरसों के तेल की वितरण तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरसों के तेल की वितरण तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी
Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा द्वारा जनहित में माह दिसंबर 2023 के लिए आवंटित सरसों तेल के वितरण की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
लाभार्थी माह दिसंबर के लिए आवंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गये हैं वे 31 जनवरी तक डिपो धारक से अपना माह दिसंबर का सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक रेवाड़ी अशोक कुमार ने दी।
डीएफएससी ने बताया कि जिलाभर में राशन की सरकारी दुकानों से खाद्य सामग्री लेने वाले ऐसे पात्र लाभार्थी जो किसी कारणवश गत दिसंबर माह के लिए आवंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, उन्हें मास जनवरी के साथ ही माह दिसंबर का सरसों तेल भी वितरित करवाया जा रहा है, ताकि माह दिसंबर के लिए आवंटित सरसों तेल का पूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जा सकें। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी दोनों महीनों का सरसों तेल 31 जनवरी तक राशन की सरकारी दुकानों से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी उपभोक्ता का माह दिसंबर तथा जनवरी के लिए अलग-अलग बायोमैट्रिक पंच करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी कार्डधारक को किसी डिपो धारक से आवश्यक वस्तु प्राप्त करने में कोई परेशानी व शिकायत है तो वह विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802087 व 1967 दूरभाष पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक रेवाड़ी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।