फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mustard MSP is 6200, private bid reaches 6900

Rewari News: सरसों की एमएसपी 6200, प्राइवेट बोली पहुंची 6900

Fri, 27 Mar 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mustard MSP is 6200, private bid reaches 6900
सुखाया जा रहा एक-एक दाना...शुक्रवार को धूप निकलने के बाद अनाज मंडी में मजदूर छलनी से सरसों
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में शनिवार से हैफेड की तरफ से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी। सरसों की एमएसपी 6200 रुपये क्विंटल निर्धारित की गई है। शुक्रवार को प्राइवेट बोली 6900 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई।
विज्ञापन

किसानों को प्राइवेट में ही अधिक दाम मिल रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि किसान अपनी फसल एमएसपी पर बेचेंगे या नहीं क्योंकि प्राइवेट में किसानों को ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। वहीं सरकार की तरफ से मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है जिसके तहत मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन

किसानों को वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट के फोटो और बायोमेट्रिक के बाद ही मंडी में एंट्री मिलेगी। बायोमेट्रिक से बचने वाले किसानों को मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत तीन किसान गवाह के रूप में पेश करने होंगे। इसके बिना एमएसपी पर फसल बेचने के लिए मंडी में एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड और वेयरहाउस को सरसों की खरीद का जिम्मा मिला है। सरसों खरीद के लिए जिले में 57514 किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है। मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों के वाहनों की नंबर प्लेट का मंडी के गेट पर फोटो करवाना होगा जिसके बाद कर्मचारी उसे एप पर अपलोड करेंगे और बायोमेट्रिक के बाद ही मंडी में एंट्री मिलेगी।
--------------------
ऐसे मिलेगी मंडी में सीधे एंट्री
किसानों को इस बार फसल लेकर सीधे मंडी में एंट्री नहीं मिलेगी। मंडी में एंट्री के समय गेट पर फसल से भरे किसानों के वाहन की अगली नंबर प्लेट का फोटो बनेगा। इसके बाद एप पर किसानों की बायोमैट्रिक करवाई जाएगी। जीओ फेसिंग से मंडी में एंट्री से पहले किसान का पूरा ब्योरा रिकाॅर्ड होने के बाद ही किसान फसल लेकर मंडी में एंट्री कर पाएंगे।
---------------

57 हजार किसानों ने 1.70 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया


मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जिले के 57 हजार किसानों ने 1.70 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया हुआ है। सरकारी खरीद शुरू होने से पहले अब तक प्राइवेट खरीदार करीब 60 हजार क्विंटल सरसों की खरीद कर चुके हैं जबकि पिछले साल इस अवधि में 40 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। इस साल प्राइवेट खरीदार 27 मार्च तक दोगुना सरसों खरीद चुके हैं। पिछले वर्ष 7 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हुई थी। वहीं गेहूं बेचने के लिए जिले के 24,634 किसानों ने अपनी 46 हजार एकड़ जमीन का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है। गेहूं 2585 रुपये प्रति क्विंटल है।


------------------------

सरसों की एमएसपी 6200 रुपये है जबकि प्राइवेट अधिकतम बोली 6900 रुपये जा रही है। किसान वहीं फसल बेचेगा जहां उसको फायदा दिखेगा। -अशोक यादव, प्रधान, अनाज मंडी व्यापार संघ
--------------
हैफेड की तरफ से सरसों की सरकारी खरीद शनिवार से शुरू होगी। सरसों की एमएसपी 6200 रुपये क्विंटल निर्धारित की गई है। -राम कुमार, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article