फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mushroom production training from February 19

Rewari News: मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण 19 फरवरी से

Mon, 19 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mushroom production training from February 19
बावल। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मशरूम उत्पादन तकनीक विषय पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 19 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र यादव ने बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधि, कच्चे माल की उपलब्धता, लागत, रोग नियंत्रण, विपणन और लाभ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डॉ. बलबीर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मशरूम उत्पादन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक युवक-युवतियां कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। डॉ. नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे, जिससे युवा स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि मशरूम की खेती काफी फायदेमंद है। इसे रोजगार के रूप में अपनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed