{"_id":"668ceced70ea1e80e406358f","slug":"murder-in-rewari-rewari-from-rajasthan-to-meet-his-minor-girlfriend-was-beaten-to-death-by-his-family-member-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Rewari: नाबालिग प्रेमिका से मिलने राजस्थान से रेवाड़ी आया था युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Rewari: नाबालिग प्रेमिका से मिलने राजस्थान से रेवाड़ी आया था युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
Tue, 09 Jul 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:25 PM IST
सार
युवक बीती रात 12 बजे नाबालिग प्रमिका को घर से ले जा रहा था, दादी के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए। राजस्थान के अलवर जिले के मोहित के रूप में मृतक की पहचान हुई है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, यहां से युवक को रेफर किया गया था। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव गिगलाना, जिला अलवर (राजस्थान) निवासी मोहित (24) पुत्र मुकेश सोमवार की रात रेवाड़ी जिले के एक गांव में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने आया था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे मोहित किशोरी को अपने साथ ले जा रहा था। इस बीच किशोरी की दादी और दादा जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो किशोरी के चाचा व अन्य लोगों ने मोहित को पकड़ लिया। आरोप है कि मोहित को लोहे के पाइप से जमकर मारा पीटा। इससे वह अधमरा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी के घरवालों ने मोहित के पिता को फोन कर कहा कि अपने बेटो को यहां से ले जाओ। सूचना पर मोहित के पिता मुकेश और ताऊ राजेश मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से मोहित को रेवाड़ी रेफर किया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ताऊ बोले- आंख, पेट और छाती में मारी थी गंभीर चोटें
ताऊ राजेश ने बताया कि रात को किशोरी के परिजनों का फोन आया था। हम मोहित को लेकर आने लगे तो उसने रास्ते में पानी मांगा। हमने उसे पानी पिलाया, उसके पेट में ज्यादा दर्द हो रहा था। आरोपियों ने मोहित की आंख, पेट, पैर और छाती पर चोट मारी थी। मोहित को घर लेकर आए तो उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर तुरंत टैक्सी से उसे कुंड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे एक इंजेक्शन लगाया और कहा कि इसे जल्दी रेवाड़ी ले जाओ। इसके बाद मोहित को रेवाड़ी लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था मोहित
मोहित आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। मोहित का एक छोटा भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि हमें न्याय चाहिए। उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि मोहित का कोई प्रेम-प्रसंग चल रहा था या नहीं। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। -महिपाल, चौकी इंचार्ज, कुंड