{"_id":"671007407b83bbb76609e8a4","slug":"munni-becomes-district-head-of-bku-chaduni-rewari-news-c-198-1-rew1001-210611-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुन्नी बनीं भाकियू चढ़ूनी की जिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुन्नी बनीं भाकियू चढ़ूनी की जिला प्रधान
Thu, 17 Oct 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। किसान भवन में आयोजित मीटिंग में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रे
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बैठक बुधवार को उपप्रधान जगदीश गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुन्नी बूढ़पुर को महिला जिला प्रधान बनाया गया।
इस दौरान किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। प्रधान समय सिंह ने बताया कि किसानों को अभी तक 2023 की कपास का क्लेम नहीं मिला। ओलावृष्टि से नुकसान का मुआवजा नहीं आया। सरकार सूखे के नाम से 2000 रुपये दे रही है। वह भी 30 प्रतिशत लोगों को ही लाभ मिला है। 70 प्रतिशत अभी बाकी है। पिछले साल के भावांतर के बाजरे के पैसे भी नहीं आए हैं। किसानों को खाद के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन मुद्दों को लेकर दो-तीन दिन के अंदर पांच लोगों की कमेटी डीसी से मुलाकात करेगी। समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र, राज सिंह ढिल्लो, राजकुमार, डॉक्टर रोहतास, कैलाश, शीशराम, ओमप्रकाश मौजूद रहे।