फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mumbai Central-Bhiwani Special Express train starts, will reach Rewari at 11:25 am today

मुम्बई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, आज सुबह 11:25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी

Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Central-Bhiwani Special Express train starts, will reach Rewari at 11:25 am today
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। आज मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वहीं, 4 दिसंबर वापसी में भिवानी से रवाना होकर शाम 17:20 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09001, मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 03 से 17 दिसंबर तक (05 ट्रिप) मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 13.00 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09002, भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04 से 18 दिसंबर तक (05 ट्रिप) भिवानी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को दोपहर 14:45 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 17:20 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन शाम 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 04 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed