फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mukesh, selected for the State Teacher Award, was welcomed.

Rewari News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित मुकेश का किया स्वागत

Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mukesh, selected for the State Teacher Award, was welcomed.
अध्यापक मुकेश कुमार का स्वागत करते स्कूल स्टाफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने पर विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य पवन ने मुकेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनका राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट अध्यापन, कर्तव्यनिष्ठा, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर सराहनीय कार्यों का परिणाम है।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह ने कहा कि मुकेश कुमार ने समर्पित कार्य, सकारात्मक सोच और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता से विद्यालय की गरिमा बढ़ाई है। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त गणित अध्यापक बालकृष्ण यादव, स्टाफ सचिव प्रवक्ता सत्ते सिंह, सोमबीर यादव, विक्टोरिया, डॉ. सुविधा यादव, रेखा रोहिल्ला, पूनम देवी, रविंद्र कुमार सैनी, हरिता शर्मा और राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed