फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On claim of CM, Rao Indrajit said - Kurdi's turn comes in 12 years, we have not gone beyond that

सीएम की दावेदारी पर राव इंद्रजीत बोले: 12 साल में तो कुरड़ी का नंबर आ जाता है, हम उससे गए गुजरे तो नहीं

Tue, 17 Sep 2024 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Sep 2024 03:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बावल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान सीएम पद की दावेदारी के लिए राव इंद्रजीत ने इच्छा जाहिर की और कहा कि 10 साल तक हमने भाजपा की सरकार बनाई है। 

विज्ञापन
On claim of CM, Rao Indrajit said - Kurdi's turn comes in 12 years, we have not gone beyond that
लोगों को संबोधित करते सांसद राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बोले, गांव में एक कहावत है कि 12 साल में तो कुरड़ी (कूड़े का बड़ा ढेर) का भी नंबर आ जाता है। 10 साल तक हमने भाजपा की सरकार बनाई। हम कुरड़ी से भी गए-गुजरे (बुरे) तो नहीं हैं। मतलब अब हो सकता है कि मुख्यमंत्री पद के लिए हमारा ही नंबर आ जाए। उन्होंने दोबारा सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी जताई। राव इंद्रजीत सिंह मंगलवार को बावल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनके पास सारे हरियाणा से रिपोर्ट आ रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में पूरे दक्षिणी हरियाणा में भिवानी से लेकर फरीदाबाद तक 14-15 सीट पर हमें बढ़त मिली है। पहले कभी इतनी सीट पर भाजपा को बढ़त नहीं मिली थी। हमारी एक ताकत बनती आ रही है। शायद भाजपा ने पहले हमें इतना महत्व नहीं दिया, लेकिन 10 साल के बाद आज हमें महत्व मिला है। वहीं, लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस हलके में 2019 में मुझे 70 हजार से ज्यादा की लीड मिली। इस बार मात्र 22 हजार रह गई। कुछ न कुछ तो गड़बड़ हुई है। उन्होंने कहा कि ये गड़बड़ इस बार नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सर्वे में जो सबसे ऊपर था उसे मिला टिकट
राव इंद्रजीत ने कहा कि बावल सीट पर कई दावेदार थे, लेकिन जो सर्वे में सबसे ऊपर था, पार्टी ने उसे ही टिकट दिया। डॉ. बनवारी लाल ने बावल में काम किया है, लेकिन एंटी इन्कंबेंसी भी एक कारण रही। अब पार्टी के फैसले के अनुरूप प्रत्याशी को जिताना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed