फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Movement of all files should be done online through e-office: CTM

ई-ऑफिस से ऑनलाइन की जाए सभी फाइलों की मूवमेंट : सीटीएम

Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Movement of all files should be done online through e-office: CTM
ई-ऑफिस, सीएम विंडो व सरल पोर्टल समीक्षा बैठक को संबोधित करते सीटीएम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सरकारी कार्यालयों को पेपर लेस बनाने के लिए ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की गई है। इसके तहत कार्यालयों में सभी फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से की जाय। सीटीएम ने कहा कि अधिकारी कम्प्यूटर आपरेटर के भरोसे न रहें, बल्कि स्वयं सीएम विंडो, सरल पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग करें। साथ ही सर्विस को देखें और उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

नगराधीश रोहित कुमार सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में ई-ऑफिस, सीएम विंडो व सरल पोर्टल के बारे में सभी विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष ई-ऑफिस पर जिन कर्मचारियों की आईडी का प्रयोग नहीं होता, उन्हें डि-एक्टिवेट करवाएं। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस कार्य अति महत्वपूर्ण है, इससे कार्यालयों में सभी कार्य पेपर लेस व समय सीमा में होंगे। ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

सरल पोर्टल व सीएम विंडो के लंबित आवेदनों व शिकायतों की समीक्षा करते हुए सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे आवेदनों व शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें। ताकि पोर्टल पर जिले की रैकिंग में और सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीएम ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा सरकारी विभागों के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा करना है। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि आम लोगों द्वारा किसी भी सेवा के लिए प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई जरूर हो।
बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमजीजीए अमन वालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed