फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mountaineer's brother shoots himself with a licensed revolver, dies

पर्वतारोही संतोष यादव के भाई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mountaineer's brother shoots himself with a licensed revolver, dies
रेवाड़ी। शहर की मनचंदा सोसायटी निवासी एवं पर्वतारोही संतोष यादव के भाई विक्रम सिंह ने मंगलवार को अपने छोटे भाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन मिंदरजीत यादव की जसवंत नगर स्थित कोठी में खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। रामपुरा थाना पुलिस ने पांच-छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनचंदा सोसायटी में रहने वाले 56 वर्षीय विक्रम यादव ईंट भट्ठों के मालिक थे। मंगलवार को वह अपने फ्लैट से अपने छोटे भाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन मिंदरजीत सिंह की नारनौल रोड स्थित जसवंत नगर में स्थित कोठी पर पहुंचे थे। अक्सर वह रोजाना ही यहां आया करते थे। परंतु मंगलवार को वह कोठी पर आने के बाद एक कमरे में चले गए। इसी दौरान गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। घर में बुजुर्ग पिता व एक बच्चा था। पहले तो वो कुछ समझ नहीं पाये, लेकिन जब विक्रम यादव के कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े हुए थे। साथ में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी हुई थी, जिससे उन्होंने खुद को गोली मार ली थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस व अन्य परिजनों को दी गई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। रामपुरा थाना पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में विक्रम यादव ने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। रामपुरा थाना पुलिस ने विक्रम के बेटे अंकुज की शिकायत पर पांच-छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एवरेस्ट विजेता संतोष यादव के भाई थे विक्रम
विक्रम यादव का परिवार शहर के हाईप्रोफाइल परिवारों में गिना जाता है। उनके दादा से लेकर पिता व भाई कई बड़े पदों पर रहे हैं। उनकी एक बहन संतोष यादव पर्वतारोही हैं, जो एवरेस्ट विजेता भी रही हैं। विक्रम के आत्महत्या करने से पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों को अभी तक किसी नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा थाने के एसएचओ रणसिंह ने बताया कि विक्रम यादव ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर बेटे अंकुज की शिकायत पर पांच-नह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed