फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Motorcycle stunting was costly, 3 killed, two injured

मोटरसाइकिल स्टंटबाजी पड़ी महंगी, गई 3 की जान, दो घायल

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle stunting was costly, 3 killed, two injured
बाइक पर स्टंटबाजी युवकों को भारी पड़ गई। शुक्रवार शाम को स्टंट करने के चक्कर में दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पांचों युवक आपस में दोस्त थे और फन एंड फूड में नहाने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक आपस में टकराने के बाद फुटपाथ पर टकराती नजर आ रही है। दोनों बाइकें फुटपाथ पर क्षतिग्रस्त पड़ी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम रेवाड़ी शहर के हुडा बाईपास स्थित राजेश पायलट चौक के समीप 2 तेज रफ्तार बाइक बुलेट और केटीएम ड्यूक आपस में स्टंटबाजी के चक्कर में टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें केटीएम ड्यूक बाइक पर सवार रेवाड़ी के गांव टींट निवासी साहिल (22) व गांव भालखी-माजरा निवासी हरीश (24) और दूसरी बाइक बुलेट पर सवार गांव भाड़ावास निवासी कौशल (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव हजारीवास निवासी विकास व गांव गोठड़ा निवासी हर्षित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पांचों युवक आपस में दोस्त है और बाईपास पर ही फन एंड फूड में नहाने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में स्टंटबाजी करते हुए हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed