फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Motorbike rider father-son collided with trolley driver, son died

बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्राला ने मारी टक्कर, पुत्र की मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Motorbike rider father-son collided with trolley driver, son died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नारनौल रोड पर कुंड के निकट एक तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। कुंड चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढोसी निवासी करण सिंह ने कहा है कि उसका बेटा गगनदीप शहर के शिव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था। 22 जून को वह अपने बेटे गगनदीप के साथ मोटरसाइकिल पर गांव जा रहे थे। मोटरसाइकिल गगनदीप चला रहे था तथा वह पीछे बैठे हुए था। कुंड के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आए एक ट्राला चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से करण सिंह सड़क से नीचे तथा गगनदीप मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों घायल हो गए। वाहन का प्रबंध कर दोनों को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गगनदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा करण सिंह की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed