{"_id":"66258f793b24652844036bf4","slug":"motivated-youth-to-vote-rewari-news-c-198-1-rew1001-203526-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवाओं को वोड डालने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवाओं को वोड डालने के लिए किया प्रेरित
Mon, 22 Apr 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा युवाओं को वोट बनवाने और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए 'टर्निंग 18' और 'यू आर द वन' जैसे स्लोगन देकर सोशल मीडिया के जरिये अनूठी पहल की है।
उन्होंने बताया कि टर्निंग 18 का अर्थ है कि युवा अब अपनी नई भूमिका निभाते हुए जिम्मेदारी के साथ वोट करें। मनपसंद जनप्रतिनिधि को चुनें। जो युवा 18 से 30 साल की आयु के हैं, उनके लिए आयोग ने मतदान करने पर ''यू आर द वन'' के नाम से नया स्लोगन दिया है। ये युवा आगामी 18वें लोकसभा आम चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर उंगली पर लगे स्याही के निशान सहित ''यू आर द वन'' लिखकर सोशल मीडिया में फोटो अपलोड कर सकते हैं।