फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mothers should tell their children about the heroes who sacrificed their lives for the country.

Rewari News: देश पर बलिदान हुए वीरों की बातें बच्चों को बताएं माताएं

Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mothers should tell their children about the heroes who sacrificed their lives for the country.
फोटो : 02पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए अतिथिगण साथ में गणमान्य। - फोटो : अनंतराम टोल पर प्रत्येक लेन से बारी-बारी निकलने के लिए कतार में खड़े वाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को देश पर बलिदान हुए वीरों के बारे में बताएं ताकि उनके अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित हो।
मुख्य अतिथि हमारा परिवार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र, आईएमए के पूर्व जिला प्रधान डॉ. दीपक यादव, भारत विकास परिषद के प्रदेश सचिव डॉ. आरबी यादव, नई दिशा युवा मंच के जिला प्रधान एडवोकेट निशांत यादव ने संबोधित किया। संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि हम अपना सबकुछ बलिदान कर भी भारत माता का ऋण नहीं चुका सकते, क्योंकि हमारा ये शरीर भी इसी माटी से बना है। बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, भारत विकास परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा, हमारा परिवार संस्था के संरक्षक दयाराम आर्य, रेवाड़ी इकाई प्रमुख दयानंद आर्य व संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि जिस तरह एक मां खुद को कष्ट में रख कर अपने बच्चों को सभी प्रकार के सुख पहुंचाने की कोशिश करती हैं, उसी प्रकार भारत माता भी हमारा अन्न-जल-वायु से निरंतर पोषण करती है। महिला प्रधान निशा सिकरी, संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता व पर्यावरणविद् लता शर्मा ने कहा कि कहा कि माताएं घरों में बच्चों को देश पर बलिदान हुए वीरों के बारे में बताएं। इससे बच्चों में परिवार में देशभक्ति के संस्कार अपने आप बनेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सपना यादव, राजकुमार जलवा, श्रुति शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, सुचित्रा चांदना, दीपा भारद्वाज, राजेंद्र गेरा व प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुदर्शन मेहंदीरत्ता, कपिल कपूर, पूर्वांशी, प्रीति, ओजस्वी, सोनिया कपूर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed