फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mother's milk is essential for a baby up to six months of age

Rewari News: छह माह तक के शिशु को मां का दूध जरूरी

Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mother's milk is essential for a baby up to six months of age
फोटो : 1गांव झाड़ौदा में महिलाओं को जागरूक करते सुपरवाइजर पिंकी शर्मा। स्रोत : विभाग - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। गांव झाड़ौदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें माताओं को बताया गया कि छह माह तक के शिशु के लिए मां का दूध जरूरी होता है। ऐसे में महिलाएं अपने शिशु को नियमित अपना दूध पिलाएं।
विशेषज्ञों ने बताया कि एक साल तक के बच्चों के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पिंकी शर्मा ने कहा कि स्तनपान कराने से शिशु की सेहत बनती है। उसमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है। मां के दूध से शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

शून्य से 6 माह तक की आयु के शिशु को बाहर का दूध, जन्म घुट्टी, पानी, शहद आदि की बजाय माता अपना दूध पिलाएं, जोकि अत्यंत बच्चे के लिए अति गुणकारी है। इस अवसर पर गांव की महिलाओं को समझाया गया कि वे अपनी और अपने बच्चे की सेहत का ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता स्वयं पौष्टिक आहार ले और शिशु को स्तनपान करवाएं। उन्होंने बताया कि 6 माह के शिशु को आहार देना शुरू करना चाहिए। गोष्ठी में झाड़ौदा गांव की अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed