फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mother waiting for her only son stranded in Italy

Rewari News: इटली में फंसे इकलौते बेटे की बाट जोह रही मां

Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother waiting for her only son stranded in Italy
फोटो: 16गांव रतनथल में मीर सिंह का परिवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। इटली में फंसे गांव रतनथल निवासी मीर सिंह की मां शकुंतला (85) का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे के लौटने की बाट जोह रही हैं। वहीं पत्नी भी पति की वतन वापसी के लिए दर-दर भटक रही हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
गांव के करीब 300 लोग विदेश में कार्य कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को गांव रतनथल निवासी आरोपी ने भेजा है। कुछ ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उन्होंने दबी जुबान से बताया कि आरोपी टूरिस्ट वीजा पर यहां से सबको ले जाता है और वहां पर फंसाकर लौट आता है। आरोपी की पहुंच बड़ी होने के कारण कोई भी कुछ नहीं कर पाता है। अगर कोई शिकायत करता है तो उसे रफा-दफा कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लोगों को टूरिस्ट वीजा पर विदेश में मजदूरी पर लगाकर स्वदेश लौट आता है। वहां उनका टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद वह कहीं के नहीं रहते ओर बार-बार वहां की पुलिस द्वारा पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन

इटली में फंसे इसी गांव के मीर सिंह की पत्नी और मां पुलिस थानों के चक्कर काट रही है। अगर मामला पुलिस अधीक्षक के पास नहीं पहुंचता तो इसमें कुछ भी नहीं हो पाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मयंक गुप्ता ने मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीर सिंह की पत्नी रीना ने बताया कि अगर पुलिस जांच करें तो आरोपी की सच्चाई सामने आ जाएगी। उसका रिकार्ड देखा जाए कि वह कितनी बार विदेश गया है। आरोप लगाया कि आरोपी ने पति मीर सिंह को इटली भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये लिए। उसने पति को 3 नवंबर 2022 को विदेश भेजा था। वहां पति को कोई काम नहीं मिला व कोई रहने की व्यवस्था भी नही हो पाई। पैर टूटने पर नाजायज फायदा उठाकर उनका पासपोर्ट छीनकर व जरूरी कागज छीनकर आरोपी भारत में भाग आया। 28 अक्तूबर 2024 को शिकायत देने पर वापिस लेने का दबाव डाला गया व शिकायत को खत्म करने के लिए कुछ दबाव बनाकर 11 नवंबर 2024 को साइन करवाकर शिकायत खत्म कर दी गई। मालूम चला कि उसे केवल गुमराह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed