फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 150 students honored in Siha village school

Rewari News: सीहा गांव के स्कूल में 150 से अधिक विद्यार्थी सम्मानित

Wed, 20 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
More than 150 students honored in Siha village school
कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व गणमान्य। स्रोत : स्कूल
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा चेतना संगठन, ग्राम पंचायत और स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से प्रतिभा प्रोत्साहन और सम्मान समारोह किया गया। समारोह में डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं करीब चार दर्जन शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पंच-सरपंचों आदि को भी सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में समाजसेवी एवं लेखक मेजर टीसी राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी संतोष तंवर ने की जबकि समाजसेवी डॉ. जनकराज शर्मा मुख्य वक्ता रहे। हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे, बीईओ अशोक नांदल और सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल चौहान बलवाड़ी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मेजर टीसी राव ने विद्यालय को सात कंप्यूटर सेट देने और गांव में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की। वहीं अक्षय आर्य ने दसवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं पूनम, दीपिका और यक्षरा को उपहार स्वरूप साइकिल भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, रोल प्ले और ग्रुप डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज, प्रदीप यादव, कप्तान हरपाल सिंह, कोच होशियार सिंह, संदीप कुमार, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच सरिता यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

गणित प्राध्यापक सतपाल सिंह तथा विज्ञान अध्यापिका रेखा को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, छबील सेवा, प्रेरक गीत और वक्ताओं के संबोधन आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने किया, जबकि आयोजन समिति की ओर से यशपाल आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed