फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 100 families are forced to drink contaminated water

Rewari News: दूषित पानी पीने को मजबूर हैं 100 से अधिक परिवार

Sun, 25 Aug 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
More than 100 families are forced to drink contaminated water
फोटो : 02रेवाड़ी। बावल के वार्ड नंबर 1 में लोग गंदे पानी को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे के वार्ड एक में रहने वाले लगभग 100 से अधिक परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। इसकी शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
रानी, इंदु, सीता ने बताया कि बीते कई महीने से दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। इस पानी के पीने से बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है, पानी पीने के बाद लोगों को उल्टियां हो रही हैं। महिलाओं ने कहा कि जल्द पानी कि समस्या को ठीक नहीं किया तो धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। विभाग 100 से अधिक परिवार के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसकी शिकायत सीएम विंडो तक में की जा चुकी है। तीन महीने पहले मामला केबिनेट मंत्री के संज्ञान में आते ही उन्होंने अधिकारियों को समस्या दूर करने का निर्देश दिया था। इसके बाद पानी ठीक आने लगा था। फिर से वही समस्या हो रही है जिस कारण काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान पर चन्द्रकला, शुशीला, संजू, सीता, कृष्णा सहित अनेक महिलाओं ने समस्या का समाधान करने की मांग की है।

पार्षद शीला देवी ने बताया कि मोहल्लावासियों की शिकायत मिल रही है। वे खुद भी शिकायत कर चुकी हैं। दूषित पानी आने से लोग परेशान हैं। समाधान के लिए विभाग से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed