{"_id":"62e803d2ceea0d464c3d99bc","slug":"moral-responsibility-of-officers-and-employees-to-settle-complaints-om-prakash-rewari-news-rtk653997127","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवादों का निपटान करना अधिकारियों व कर्मचारियों का नैतिक दायित्व : ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवादों का निपटान करना अधिकारियों व कर्मचारियों का नैतिक दायित्व : ओम प्रकाश
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों की समस्या सुनते मंत्री ओमप्रकाश यादव।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज ऑडिटोरियम में सोमवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक हुई। इसमें हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि समिति की बैठक में आने वाले परिवादों का निपटान करना अधिकारियों व कर्मचारियों का नैतिक दायित्व है। इसे प्रभावी रूप से निभाया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी परिवाद बैठक में रखे जाते हैं, उनका समाधान निर्धारित अवधि में करना सुनिश्चित करते हुए परिवादियों को राहत प्रदान की जाए। इस दौरान परिवादियों को बेवजह परेशान करने और कार्यों में लापरवाही पर उन्होंने ग्राम सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान बैठक में 19 परिवाद रखे गए, जिनमें 11 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा शेष बचे परिवादों का निपटान अगली बैठक तक करने के आदेश दिए गए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री यादव ने कहा कि अधिकारी आमजन के आवेदन पर प्राथमिकता से सुनवाई करते हुए उनका समाधान करें। यदि प्रक्रिया में समय लगे तो परिवादी को समय सीमा बताएं तथा काम पूरा होने पर उसे सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारी व परिवादी के आपसी तालमेल के साथ परिवादी को संतुष्ट करते हुए समाधान कराना सुनिश्चित करें। जिन अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं, वे उन समस्याओं का अविलंब समाधान करें। ताकि परिवादियों को राहत मिल सके।
बैठक में परिवादी कृष्ण निवासी करीरा जिला महेंद्रगढ़ के मामले की सुनवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने परिवाद से जुड़ी राजपुरा खालसा की ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त परिवाद में संबंधित ग्राम सचिव द्वारा सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए कार्यवाही अमल में लाई गई, जिसके कारण परिवादी को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव, नप चेयरपर्सन पूनम यादव, वीर कुमार यादव, रामपाल यादव, सहित जिला प्रशासन की ओर से डीसी अशोक कुमार गर्ग, एसपी राजेश कुमार, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीएमसी भारत भूषण गोगिया, सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, अतिरिक्त सीईओ जिप जयप्रकाश व सीटीएम देवेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ देशभक्ति से होगा सराबोर
हरियाणा सरकार में अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि देशभर में आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए देशवासी उत्साहित हैं। ऐसे में हर घर तिरंगा अभियान जन अभियान के साथ पूरे राष्ट्र में देशभक्ति से सराबोर होकर राष्ट्र प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा।