फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Modi's Guarantee Van' is the carrier of security and prosperity

Rewari News: सुरक्षा, समृद्धि की वाहक है ‘मोदी की गारंटी वैन’

Tue, 19 Dec 2023 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
'Modi's Guarantee Van' is the carrier of security and prosperity
रेवाड़ी। गांव मसानी, डूंगरवास, दखौरा, धवाना, मोहम्मदपुर, बखापुर, सूमाखेड़ा और भाकली में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची और लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ देते हुए जागरूक किया गया। गांव मसानी व डूंगरवास में पीपीपी स्टेट कोओर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव दखौरा व भाकली में वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव, धवाना व सूमाखेड़ा में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, बावल विधानसभा के गांव मोहम्मदपुर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंह राम महलावत तथा गांव बखापुर में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि लोक कल्याण के लिए योजनाएं संचालित करना भर पर्याप्त नहीं होता, आवश्यक है कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक आसानी से और समय पर मिले। इस दौरान ‘मोदी की गारंटी वैन’ के पास आकर ‘अपनी जुबानी अपनी कहानी’ सुनाकर अनुभव भी साझा किए गए।
विज्ञापन

लाभार्थियों को दिया जा रहा अंत्योदय योजना का लाभ
पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला ने कहा कि गांव जोनियावास में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों को सरकार की अंत्योदय योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट दिया जा रहा। कार्यक्रम के दौरान 3 लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, 2 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 5 बुजुर्गों की पेंशन बनाते हुए प्रमाण पत्र दिए गए, 7 बीपीएल कार्ड, 10 लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति की जांच करने के लिए फील्ड विजिट, 14 आयुष्मान कार्ड, 70 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर पंचायत की ओर से मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें अधूरे पीएचसी, मसानी बस स्टैंड के नाले की सफाई की समस्या, 3 नई गलियों की मांग रखी गई, जिन्हें समाधान के लिए मुख्यमंत्री जनसंवाद पोर्टल पर अपलोड किया गया। अतिरिक्त ग्राम पंचायत से संबंधित 4 विकास कार्य ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed