फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Modern pump house to be built in Bawal for drainage at a cost of 7.35 crore.

Rewari News: जल निकासी के लिए बावल में 7.35 करोड़ से बनेगा आधुनिक पंप हाउस

Fri, 03 Jul 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Modern pump house to be built in Bawal for drainage at a cost of 7.35 crore.
आईएमटी बावल। संवाद - फोटो : 1
रेवाड़ी। औद्योगिक क्षेत्र बावल में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए साहबी नदी कैचमेंट एरिया तक पानी पहुंचाने हेतु आधुनिक पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 7 करोड़ 35 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जारी टेंडर के अनुसार निविदाएं 17 जुलाई तक जमा होंगी और उसी दिन खोली जाएंगी। ये टेंडर 65 करोड़ रुपये की समग्र परियोजना तैयार हिस्सा है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कार्य किए जाएंगे। पंप हाउस तैयार होने के बाद भारी बारिश के दौरान आईएमटी बावल में जमा वर्षा जल को तेजी से पंप कर साहबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। इससे औद्योगिक इकाइयों, सड़कों और अन्य आधारभूत ढांचे को जलभराव से होने वाले नुकसान में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आईएमटी बावल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। मानसून के दौरान कई स्थानों पर जलभराव होने से उद्योगों के संचालन, कर्मचारियों की आवाजाही और माल परिवहन पर असर पड़ता है। नई परियोजना से पानी की त्वरित निकासी संभव होगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से उद्योगों और यातायात पर पड़ता है असर
आईएमटी बावल में मानसून के दौरान कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। तेज बारिश के बाद सड़कों, औद्योगिक इकाइयों के आसपास और निचले इलाकों में पानी भर जाने से कर्मचारियों की आवाजाही और माल परिवहन प्रभावित होता है। ड्रेनेज सिस्टम पर दबाव बढ़ने से पानी की निकासी में भी समय लगता है।
पहले 6.64 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना को भी मिली मंजूरी
इससे पहले 6.64 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का टेंडर जारी किया जा चुका है। परियोजना के तहत हाईवे, रेलवे लाइन क्रॉसिंग और विभिन्न सड़कों के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन डाली जाएगी। इस तकनीक से सड़क या रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाए बिना भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा सकेगी और यातायात भी प्रभावित नहीं होगा।

65 करोड़ की पूरी योजना पर पहले हो चुका है विरोध
आईएमटी बावल की जल निकासी के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की समग्र परियोजना तैयार की गई है। योजना सामने आने के बाद इसका विरोध भी हुआ था। विरोध करने वालों का कहना था कि बैराज क्षेत्र में जलभराव के कारण आसपास के 12 से अधिक गांव पहले ही प्रभावित हैं, ऐसे में नई व्यवस्था का असर गांवों पर भी पड़ सकता है।
---------------
वर्जन
बावल का पानी साहबी बैराज तक छोड़ने के लिए परियोजना तैयार की जा रही है। सभी कार्यों के चरण तय किए गए हैं। यहां वर्षा का जल छोड़ा जाना है।
-गोपाल, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article