फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mock drill will be conducted for three hours at five sites today

Rewari News: आज पांच साइटों पर तीन घंटे तक होगी मॉक ड्रिल

Thu, 31 Jul 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mock drill will be conducted for three hours at five sites today
रेवाड़ी। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एक अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक मॉक ड्रिल सुरक्षा चक्र का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, आईटीबीपी, फायर ब्रिगेड, आपदा मित्र सहित सभी विभागों की टीमें भाग लेंगी। जिला राजस्व एवं आपदा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा मॉक ड्रिल पर निगरानी रखेंगे। एसपी हेमेंद्र मीणा भी मौजूद रहेंगे।
जिला राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रदीप देशवाल ने बताया कि किसी भी प्राकृतिक विपदा, आपात या दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की हानि कम से कम हो इसके लिए हमारा सुरक्षा चक्र का मजबूत होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को यह पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक अगस्त को सुबह नौ बजे अमनगनी रेजिडेंशियल एरिया, आरपीएस स्कूल, पुष्पांजलि हॉस्पिटल, सेक्टर-19 स्थित डीईटीसी ऑफिस व बावल में कन्साई नेरोलेक कंपनी में यह मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। इसमें नेरोलेक कंपनी में केमिकल रिसाव व बाकी चार स्थानों पर भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा मॉक ड्रिल के आरओ होंगे व एडीसी राहुल मोदी सभी साइटों के ओवरऑल कमांडर के तौर पर स्थिति को संभालेंगे।
एसडीएम सुरेश दलाल को अमनगनी कॉम्प्लेक्स व आरपीएस स्कूल, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव को डीईटीसी ऑफिस व पुष्पांजलि हॉस्पिटल व एसडीएम मनोज को नेरोलेक कंपनी की साइट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed