फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLAs met the Chief Minister regarding the demands of the organizations

Rewari News: संगठनों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
MLAs met the Chief Minister regarding the demands of the organizations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कोसली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मंगलवार को मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को बताया कि कोसली विस क्षेत्र के खंड जाटूसाना की ग्राम पंचायतें बेरली, मूसेपुर व परखोतमपुर वर्तमान में उपतहसील पाल्हावास के अंतर्गत आती है। बेरली से पाल्हावास के लिए यातायात के सार्वजनिक स्थानों का अभाव होने के कारण ग्रामीणों, युवाओं व विद्यार्थियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इसलिए इन पंचायतों को पाल्हावास से बदलकर रेवाड़ी तहसील के तहत की जाए, ताकि ग्रामीणों का समय व पैसा बच सके।
विज्ञापन


कोसली विधायक ने सीएम को बताया कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारी-कर्मचारी पिछले 40 वर्षों से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रशासनिक कार्यों का क्रियान्वयन करते आ रहे हैं। गत दिनों ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्रानुसार डीआरडीए विभाग की सेवाएं समाप्त किए जाने के साथ-साथ सभी राज्यों के सचिवों को निर्देशित किया था कि डीआरडीए विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग व अन्य किसी विभाग में समायोजित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय को अवगत कराएंगे। इसलिए डीआरडीए में वर्तमान कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को वरियता के आधार पर अन्य विभागों में समायोजित किया जाए। कोसली विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के गांव कंवाली में एस्टोटर्फ सहित हॉकी अकेडमी तैयार कराने की घोषणा मुख्यमंत्री ने स्वयं की थी। लंबे समय उपरांत भी इसके निर्माण में देरी हो रही है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों को अभ्यास करने में परेशानी आ रही है। इसलिए कंवाली में हॉकी अकेडमी के निर्माण को अति शीघ्र पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed