फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA took stock of the damage caused by waterlogging

जलभराव से हुए नुकसान का विधायक ने लिया जायजा

Sat, 31 Jul 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
MLA took stock of the damage caused by waterlogging
गांव सुर्खपुर में बारिश से भरे खेतों का निरीक्षण करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। - फोटो : Rewari
कोसली। बारिश के चलते कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुर्खपुर में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को गांव पहुंचे। यादव ने ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते जहां खेत पानी से लबालब हो गए हैं। वहीं सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर लगाकर भरे हुए पानी को तुरंत निकालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दो बोरवेल भी बनाए जा रहे हैं, जिससे बारिश के पानी का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस बारिश से गुडिय़ानी-सुर्खपुर मार्ग भी काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसे भी तुरंत प्रभाव से ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। वन विभाग के रेंजर्स को आसपास के क्षेत्र की झाड़ियों को साफ करने के लिए कहा गया है। कोसली विधायक ने बताया कि बारिश के चलते गांव के कई मकानों में भी क्षति पहुंची है। मौके पर पहुंचे कोसली तहसीलदार जितेंद्र ने पीड़ितों ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता रामदत्त भारद्वाज, कमल यादव, युवा मोर्चा के योगेश, कोसली तहसीलदार जितेंद्र, पंचायत अधिकारी मनोज, ईरिगेशन एसडीओ विशाल हुड्डा व नंदकिशोर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed