{"_id":"6ad2727043067799dc02c658","slug":"mla-says-we-will-not-let-rewari-lag-behind-in-development-rewari-news-c-198-1-rew1001-247280-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक बोले- रेवाड़ी को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक बोले- रेवाड़ी को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे
Sat, 17 Oct 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। क्षेत्र की वर्षों से लंबित समस्याओं और मांगों का स्थायी समाधान कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। विकास के मामले में रेवाड़ी को किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
विधायक शुक्रवार को गांव मालाहेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव में श्मशान घाट की चारदीवारी, नरेंद्र पंच के मकान से एससी चौपाल तक आरसीसी पाइप लाइन और जनरल चौपाल का उद्घाटन किया।
इसके अलावा स्कूल से बलवंत के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइलों से बने रास्ते और मालाहेड़ा से बलेवा तक मार्केट कमेटी की सड़क का भी उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही यथासंभव समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें उम्मीद से अधिक समर्थन देकर विधानसभा तक पहुंचाया है। क्षेत्र की पुरानी मांगों को उन्होंने विधानसभा में उठाया है और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उनके अनुसार, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में नए बस स्टैंड, सर्कुलर रोड, मसानी बैराज के गंदे पानी की समस्या और शिक्षा सदन जैसी मांगों पर भी काम आगे बढ़ा है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र को कई पुरानी समस्याएं विरासत में मिली हैं, लेकिन अब रेवाड़ी के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर मालाहेड़ा के सरपंच महेश, जोनावास के सरपंच कार्तिक, दलबीर चेयरमैन, विभिन्न गांवों के सरपंच, बीडीपीओ अशोक कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।