{"_id":"67c2025221f2a6923801b311","slug":"mla-listened-to-peoples-problems-rewari-news-c-198-1-rew1001-215878-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Sat, 01 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 08विधायक अनिल डहीना लोगों की शिकायतें सुनते हुए। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। विधायक अनिल डहीना ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने कहा है कि हरियाणा सरकार और उपमंडल प्रशासन आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोसली हलके के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाती है। इसकी माॅनीरिंग सीएम स्वयं करते हैं। समस्या का समाधान होने में अधिकारियों को कुछ वक्त लग सकता है, लेकिन काम को पूरा कर उसकी बाकायदा रिपोर्ट सबमिट की जाती है। इसलिए जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उन सब पर काम किया जाएगा।
समाधान शिविर में एसडीएम विजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में 36 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें गांवों में चारदीवारी बनवाने, रास्ता पक्का करवाने, बिजली आपूर्ति की लाइन डलवाने और पेयजल व सीवरेज की मांग की गई। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, परिवार पहचान पत्र में आय का संशोधन करवाने की भी शिकायत दी गई। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन शिकायतों का निवारण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक अनिल ने कहा कि कोसली हलके की एक-एक समस्या उनके ध्यान में है और उनका समाधान करवाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए वह लगातार उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है जून माह तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।