फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA Laxman Yadav inspected Masani Barrage

Rewari News: विधायक लक्ष्मण यादव ने मसानी बैराज का किया निरीक्षण

Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
MLA Laxman Yadav inspected Masani Barrage
फोटो : 31मसानी बैराज का दौरान करते विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव साथ में अधिकारी। स्रोत :
रेवाड़ी। मसानी बैराज के दूषित पानी के स्थाई समाधान को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान चंडीगढ़ से पहुंची टीमों ने भी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण उपरांत विधायक ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इसमें निर्णय लिया गया कि बैराज के पानी को 6 लेयर ट्रीट कर कृषि योग्य बनाया जाएगा तथा रेवाड़ी का गंदा पानी बैराज में नहीं पहुंचे, ऐसी भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मसानी बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का पौधा भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने बैराज के अनेकों क्षेत्रों में पहुंचकर दुर्गंधयुक्त पानी, वहां जमा गंदगी तथा गहराई संबंधी तमाम पहलुओं पर विस्तार से अधिकारियों से जानकारी हासिल ली। इसके उपरांत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक ने प्रदूषण, पब्लिक हेल्थ, कृषि, वन विभाग सहित तमाम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चंडीगढ़ से पहुंची अधिकारियों की टीम ने भी हिस्सा लेकर समस्या के स्थाई समाधान को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed