{"_id":"613f82b48ebc3e5ad88011dd","slug":"mla-inaugurated-new-sub-division-rewari-news-rtk623867631","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया नए सब डिविजन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया नए सब डिविजन का उद्घाटन
विज्ञापन
सब डिविजन कार्यालय का उद्घाटन करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। गांव बेरली खुर्द में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को नवनिर्मित सब डिविजन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को उन्होंने बधाई दी।
विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली, पानी व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ भरपूर मात्रा में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। कोरोना संकट के बावजूद प्रदेश सरकार ने विकास के पहिये को थमने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डिविजन कार्यालय स्थापित होने के उपरांत इस क्षेत्र के लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान तुरंत हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के निवारण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से कोरोना के चलते व्यवस्थाएं गड़बड़ाई जरूर, लेकिन इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया गया। इसी क्रम को और तेज गति से बढ़ाकर रिकॉर्ड विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने को लेकर कृतसंकल्प है। हाल ही में गेहूं व सरसों समेत रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी करके सरकार ने किसान की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने में बड़ा कदम उठाया है। इस बढ़ोतरी से इस क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। पानी की समस्या के निवारण के लिए क्षेत्र में कई जलघरों का निर्माण कराया गया है। हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने की दिशा में भी तेजी से कार्य जारी है। इस अवसर पर दयानंद यादव, डॉ. सुभाष यादव, रामेहर यादव, एमएल रोहिल्ला, विजयपाल यादव, आशीष यादव, अमित यादव, कंवर सिंह, मनोज कुमार, भोम सिंह, अजीत यादव, अमरजीत, कंवर सिंह यादव व जंगशेर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।