{"_id":"679e684c345c8173b503c116","slug":"mla-flags-off-bus-for-prayagraj-rewari-news-c-198-1-rew1001-214727-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने प्रयागराज के लिए बस को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने प्रयागराज के लिए बस को दिखाई हरी झंडी
Sun, 02 Feb 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 18विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बस को हरी झंडी दिखाकर महाकुंभ के लिए रवाना करते हुए। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने श्रद्धालुओं की मांग पर प्रयागराज महाकुंभ के लिए हरियाणा रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के साथ ही रेवाड़ी से महाकुंभ के लिए सीधी बस सेवा चलाने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शनिवार से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यह बस प्रतिदिन सायं चार बजे स्थानीय बस स्टैंड से रवाना होगी और सुबह चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शाम चार बजे बस प्रयाग राज से चलेगी जो सुबह चार बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि रेवाड़ी की जनता उनका परिवार है और उनकी समस्याओं एवं मांगों को पूरा कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कहा कि रेवाड़ी के सर्कुलर रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस मौके पर हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक देवदत्त, अधिवक्ता कैलाश चंद्र समेत मौजूद रहे।