फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   minister banwari lal gave instructions to officers after assessing damage in crops send report

Rewari News: मंत्री बनवारी लाल ने अधिकारियों काे दिए निर्देश, फसलों में नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट भिजवाएं

Sat, 25 Mar 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
minister banwari lal gave instructions to officers after assessing damage in crops send report
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सहकारिता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए जिले में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाएं ताकि सरकार की ओर से आगामी कार्रवाई करते हुए नुकसान का मुआवजा पीड़ित किसानों को दिया जा सके। सहकारिता मंत्री शनिवार को विश्रामगृह में कृषि एवं किसान कल्याण व राजस्व विभाग अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से भी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए स्पेशल गिरदावरी करने की घोषणा की गई है। नुकसान से प्रभावित कोई भी किसान छूटना नहीं चाहिए और फसलों को हुए नुकसान की प्रॉपर तरीके से स्पेशल गिरदावरी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गठित कृषि एवं किसान कल्याण व राजस्व विभाग की टीम जब भी गांवों में गिरदावरी करने के लिए जाए तो उस बारे पूर्व सूचना देने के लिए गांवों में व्यापक स्तर पर मुनादी करवाएं ताकि बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित कोई भी किसान गिरदावरी कराने से वंचित न रहे और उन्हें उनकी खराब हुए फसल का मुआवजा मिल सके। बैठक में डीसी अशोक कुमार गर्ग, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीआरओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कृषि एवं किसान कल्याण व राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed