{"_id":"69499b714c7be5c0d90ff44e","slug":"mini-sports-stadium-building-in-kanwali-village-is-in-bad-shape-rewari-news-c-198-1-rew1001-230861-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंवाली गांव में मिनी खेल स्टेडियम भवन बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंवाली गांव में मिनी खेल स्टेडियम भवन बदहाल
विज्ञापन
कंवाली गांव में मिनी खेल स्टेडियम का अधूरा भवन। संवाद
रेवाड़ी। कंवाली गांव में मिनी खेल स्टेडियम भवन बदहाल पड़ा है। खेल प्रतिभाओं के लिए 2013 में सांसद कोटे से शुरू कराया गया स्टेडियम 12 साल बाद भी अधूरा है। यह परिसर जहां खिलाड़ियों की प्रगति का केंद्र बनना चाहिए था, वहीं आज उखड़ी दीवारें, टूटी छतें, जर्जर पानी टंकी और चारों ओर फैला मलबा सरकारी उपेक्षा का प्रमाण पेश कर रहा है।
स्टेडियम के अधूरे ढांचे में 150 से अधिक खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करने आते थे जिनमें जिला और राज्य स्तर की हॉकी टीम के खिलाड़ी भी शामिल होते थे। सुविधाओं के अभाव ने इन प्रतिभाओं को असुरक्षित माहौल में अभ्यास करने पर मजबूर कर दिया है। बारिश होने पर मैदान पानी से भर जाता है और खिलाड़ियों को भीगकर अभ्यास करना पड़ता है।
खेल परिसर की पानी की टंकी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिससे गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या होती है। चारदीवारी की ऊंचाई इतनी कम है कि जानवर और बाहरी लोग आसानी से मैदान में प्रवेश कर जाते हैं जिससे प्रशिक्षण बाधित और सुरक्षा खतरे में पड़ती है।
विज्ञापन
स्थानीय सुशील ने बताया कि ने इस मुद्दे को कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया। गांव में रात्रि प्रवास के दौरान उपायुक्त के समक्ष भी यह विषय प्रमुखता से रखा गया। राजवीर ने बताया कि मामला केवल कागजों में आगे बढ़ता है लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
कंवाली गांव में मिनी खेल स्टेडियम को ठीक करने के लिए जल्द कार्य किया जाएगा। इसका एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है।
-ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रेवाड़ी