{"_id":"582df8394f1c1b6136900985","slug":"mini-bus-accident-tow-employ-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस की टक्कर से दो कर्मियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस की टक्कर से दो कर्मियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के निकट एक निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव सुंदरोज निवासी मनोज कुमार (26) और राजस्थान के रामसिंहपुरा निवासी राहुल (23) बावल स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर दोनों कंपनी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को सामने से आ रही एक निजी कंपनी की मिनी बस ने चांदपुर की ढाणी के पास टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी बस चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी बस चालक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।