{"_id":"57aa27004f1c1b8667ee5544","slug":"milk-health-department-rewari-milkman-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियां रोक दूध के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियां रोक दूध के सैंपल लिए
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
दूध के सैंपल भरे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को दूध के सैंपल भरे। विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह गाड़ी में आने वाले पीपों और बाइक सवार दूधियों को रोका और सैंपल भरे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनडी शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ.जेके सैनी सुबह से ही सर्कुलर रोड पर विभिन्न जगह खड़ी होकर शहर में दूध बेचने वालों पर निगरानी रख रहे थे। मंगलवार सुबह टीम ने पहला सैंपल गर्ल्स स्कूल के पास एक पिकअप गाड़ी से लिया। वहीं दूसरा भाड़ावास रोड स्थित कंपनी बाग में बाइक सवार दूध वाले से लिया। इसके अलावा दो अलग-अलग जगहों से भी दूध के सैंपल लिए गए। जिन्हें चेक करने के लिए मधुबन स्थित लैब भेज दिया गया।
------------
महज छोटे दूधियों तक ही सीमित क्यों कार्रवाई
गौरतलब है कि शहर में दर्जनों स्थानों पर दूध के नाम पर पानी तथा मिठाइयों व देसी घी के नाम पर धीमा जहर बेचा जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज तक बड़े कारखानों में घुसने की जहमत नहीं उठाई है और अधिकारी दूध के छोटे विक्रेताओं व सप्लायरों के सैंपल लेकर अपने कर्तव्य की खानापूर्ति कर लेते है, जबकि खाद्य पदार्थों के बड़े माफिया खुलेआम अपना खेल खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पहले भी लिए जा चुके हैं सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने इससे पहले हाल ही में दूध व मिठाई की दुकानों पर सैंपल लिए थे। हालांकि इनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। संबंधित अधिकारी कहते हैं कि लैब से सैंपल रिपोर्ट आने में पंद्रह दिन से एक महीने तक का समय लग जाता है।
---------
मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं होगी। सैंपल की रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-एनडी शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रेवाड़ी