फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mid-day meal will be inspected daily, school in-charge directorate will send report.

Rewari News: मिड-डे मील की रोजाना होगी जांच, स्कूल इंचार्ज निदेशालय भेजेंगे रिपोर्ट

Fri, 10 May 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal will be inspected daily, school in-charge directorate will send report.
रेवाड़ी। कुंभावास स्थित राजकीय विद्यालय में भोजन करते विद्यार्थी। संवाद
सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील को लेकर शिक्षा निदेशालय सख्त होते जा रहा है। मिड-डे मील को लेकर अब हर रोज चेकिंग कर इसकी रिपोर्ट बनाकर स्कूल इंचार्ज निदेशालय को भेजेंगे।
विज्ञापन

इससे यह सुनिश्चित होगा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक व संतुलित आहार मिल रहा है या नहीं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब इसकी मॉनिटरिंग सीधे निदेशालय की ओर से की जाएगी, ताकि भोजन में किसी प्रकार की कमी न रह सके। इसके लिए निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में करीब 638 राजकीय विद्यालयों में रोजाना मिड-डे मील बच्चों को परोसा जाता है। मिड-डे मील योजना आने के बाद से भोजन की कभी-कभी चेकिंग विद्यालय स्तर पर ही होती थी, जिसके चलते मिड-डे मील पर हर वर्ष कई मामले देखने को मिलते थे। यही कारण है कि नए सत्र से विभाग इसकी मॉनिटरिंग खुद अपने स्तर पर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मिड-डे मील योजना

मिड-डे मिल योजना के तहत सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किया जाता है जिसमें पुलाव काला चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी चावल, हलवा, परांठा, दलिया, पुरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थियों की डाइट में शामिल है। मिड-डे मील योजना का लाभ उस विद्यार्थी को मिलता है, जो प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सरकारी और सरकारी अनुदानित निजी स्कूलों में अध्ययन कर रहा होता है। इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य गरीब वर्ग के छात्रों को स्कूल में ही उन्नति और उच्चतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी एक स्वस्थ दिनचर्या का ध्यान रखना है।


-------------------
वर्जन

मिड-डे मील की हर रोज चेकिंग करने को लेकर निदेशालय की ओर से निर्देश मिले हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर व संतुलित आहार उपलब्ध कराया जा सके। मौजूदा समय में जिले में 638 मिड-डे मील केंद्र हैं।

-अली अहमद, जिला प्रभारी, मिड-डे मील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed