फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mid-day meal, Asha and Anganwadi workers roared in Hunkar rally

Rewari News: हुंकार रैली में गरजीं मिड-डे-मील, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 09 Oct 2023 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal, Asha and Anganwadi workers roared in Hunkar rally
​भिवानी हुंकार रैली में भाग लेतीं रेवाड़ी की आशा, आंगनबाड़ी व मिड-डे-मील कार्यकर्ता।
रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी व स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर रेवाड़ी से मिड-डे-मील, आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों ने बड़ी संख्या में भिवानी हुंकार रैली में हिस्सा लिया। एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने रेवाड़ी स्टेशन पर स्कीम कर्मियों व आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्कीम कर्मियों के प्रति गूंगी और बहरी बनी बैठी है। महंगाई की मार से पीड़ित परिवारों को जीने लायक वेतन नहीं दिया जाता। मिड-डे-मील कर्मी को महज 7000 रुपये, आशा को 4000 और आंगनबाड़ी हेल्पर्स को 6490 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जबकि हरियाणा में एक एमएलए को 2 लाख 10 हजार रुपये मिलता है। कामरेड सिंह ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार अगर इसका 2 प्रतिशत भी खर्च कर दे तो स्कीम कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार स्कीम कर्मियों की अभी तक अपना श्रमिक भी नहीं मानती जबकि गर्भ में बच्चा होने से लेकर 14 वर्ष पूरा होने पर आशा कार्यकर्ता, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एक मां की तरह भूमिका अदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed