{"_id":"6ab95f31f4902469e4030ede","slug":"messages-regarding-de-addiction-and-government-schemes-conveyed-through-street-plays-rewari-news-c-198-1-rew1001-246204-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नुक्कड़ नाटकों के जरिए नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नुक्कड़ नाटकों के जरिए नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं का दिया संदेश
Sun, 27 Sep 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। प्रशासन
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। नमो सेवा अनकही कहानियां मॉड्यूल के तहत आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों ने लोगों को नशे से दूर रहने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक होने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का संदेश दिया।
कार्यक्रमों में कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटकों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मदन डागर एंड टीम, मनोज एंड टीम, शकुंतलम नाट्य संस्थान, ललित वर्मा एंड टीम और कपिल एंड टीम ने रामपुरा, बुढपुर, गोकलगढ़, भाड़ावास, टांकरी, खंडोड़ा, खोरी, पाली, कुंड, कंवाली, नाहड़, कोसली, पाल्हावास, गुड़ियानी और जाटूसाना सहित विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
कलाकारों ने ग्रामीणों को केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने प्रस्तुतियों में रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को रेवाड़ी, बावल और कोसली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।