फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message of drug de-addiction and environmental protection given in NSS camp

Rewari News: एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 09 Feb 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Message of drug de-addiction and environmental protection given in NSS camp
नाहड़ गांव में लोगों को जागरूक करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की एनएसएस यूनिट-2 का शिविर नाहड़ गांव की राजपूत धर्मशाला में आयोजित किया गया।इसमें नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेविका रितु, अंजलि और महक ने नशा मुक्ति विषय पर आकर्षक स्लोगन लिखे। स्वयंसेविकाओं ने रैली निकाल कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने चारों ओर है हाहाकार, बंद करो नशे का बाजार, नशा नहीं शिक्षा अपनाओ, देश को नई राह दिखाओ तथा जवानी की है यह पुकार, नशे से रहो हमेशा होशियार आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति और परिवार को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से तंबाकू, गुटखा, शराब, अफीम एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की ताकि कैंसर एवं हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके।
कैंप के अगले सत्र में एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने स्वयंसेविकाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण विषय पर संवाद किया। इस दौरान यह निष्कर्ष सामने आया कि पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केवल कानून बनाने से पर्यावरण की रक्षा संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। तभी हम जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपट सकते हैं। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य बबीता एवं जगमोहन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed