फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meritorious students honored in school

Rewari News: स्कूल में सम्मानित किए गए मेधावी विद्यार्थी

Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored in school
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
कोसली। लुखी स्थित शहीद धर्म सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। दोनों कक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य उमा यादव और संचालन श्रीभगवान बव्वा और सुनील यादव ने किया। प्रधानाचार्य उमा यादव ने बताया कि कक्षा 12वीं में 39 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी सम्मानजनक अंकों के साथ सफल रहे। 12वीं में छात्रा योगिता ने 91.6 प्रतिशत, हन्नी ने 89.6 प्रतिशत और दिव्या ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। छात्रा चांदनी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। कोमल ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और वर्षा ने 82.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने शानदार परिणाम के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को निजी कोष से एक-एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया। राज्य मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर एवं लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed