{"_id":"6a591fb1bbea5e43ba050486","slug":"merit-list-for-iti-admission-to-be-released-today-complete-verification-on-time-rewari-news-c-198-1-fth1001-241960-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज जारी होगी मेरिट सूची, समय पर करें सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज जारी होगी मेरिट सूची, समय पर करें सत्यापन
Thu, 16 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करतीं अध्यापिका। संव
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब 17 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। चार चरणों में 22 अगस्त तक दाखिले लिए जाएंगे।
मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा। इसके बाद निर्धारित अवधि में फीस जमा कराने पर ही उनका प्रवेश सुनिश्चित माना जाएगा। समय पर दस्तावेज सत्यापन या फीस जमा नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों की सीट अगले चरण में अन्य विद्यार्थियों को आवंटित कर दी जाएगी।
जिले के 10 सरकारी आईटीआई संस्थानों में इस वर्ष कुल 2,832 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे, जबकि निजी आईटीआई में 2,500 सीटें उपलब्ध हैं। सरकारी संस्थानों में सबसे अधिक 620 सीटें राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में हैं।
विज्ञापन
कुंड-मनेठी में 464, कोसली में 440, बेरली कलां में 368, महिला आईटीआई रेवाड़ी में 240, सहारनवास में 220, खरखड़ा और टांकड़ी में 196-196, लेदर एवं फुटवीयर आईटीआई रेवाड़ी में 40 और सैनिक परिवार भवन आईटीआई रेवाड़ी में 48 सीटें निर्धारित की गई हैं।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर मेरिट सूची और काउंसिलिंग कार्यक्रम की जानकारी नियमित रूप से देखते रहें, ताकि समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकें। इससे उन्हें पसंदीदा ट्रेड और संस्थान में प्रवेश मिलने की संभावना बढ़ेगी।
18 से 21 अगस्त तक रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले
मेरिट सूची मेैं चयनित अभ्यर्थियों को 17 से 21 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 22 जुलाई से संस्थान स्तर पर रिक्त सीटों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। दूसरी मेरिट सूची 23 जुलाई को जारी होगी। इसके लिए 23 से 26 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। 28 जुलाई को संस्थान स्तर पर रिक्त सीटों का सत्यापन किया जाएगा। 3 अगस्त से संस्थान स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो 5 अगस्त तक चलेगी। 7 अगस्त को रिक्त सीटों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 7 से 11 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 12 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश के लिए सीट आवंटित की जाएंगी। 14 अगस्त से 16 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 18 अगस्त को संस्थान स्तर पर सीटों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 18 से 21 अगस्त तक भौतिक काउंसिलिंग के माध्यम से खाली सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
वर्जन
पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराकर फीस जमा करनी होगी। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट अगले चरण में अन्य अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।