{"_id":"68bdc76f439ff209c80b8b7c","slug":"meri-cycle-meri-pasand-fair-will-be-held-on-19th-you-will-have-to-bear-more-expenses-than-the-price-rewari-news-c-198-1-rew1001-225337-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 19 को लगेगा ‘मेरी साइकिल-मेरी पसंद’ मेला, दाम से ज्यादा खर्चा उठाना होगा खुद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 19 को लगेगा ‘मेरी साइकिल-मेरी पसंद’ मेला, दाम से ज्यादा खर्चा उठाना होगा खुद
विज्ञापन
19 को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को चुनना होगा विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से निशुल्क साइकिल योजना के तहत 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेरी साइकिल-मेरी पसंद साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर 12 सितंबर को सुबह 11 बजे डीईओ व डीईईओ सुभाष चंद्र साइकिल विक्रेताओं व निर्माताओं की बैठक लेंगे।
जिला मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के रेवाड़ी, खोल, नाहड़, जाटूसाना व बावल सहित पांच खंडों के स्कूल मुखियाओं से साइकिल लेने वाले बच्चों की लिस्ट मांगी गई है। पिछले वर्ष साइकिल मेले में 496 विद्यार्थियों को साइकिलें दी गई थी, जिसमें 256 लड़कियां व 240 लड़के शामिल थे। गत वर्ष निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला की ओर से साइकिलों के लिए 14 लाख 46 हजार 602 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था।
कीमत से ज्यादा खर्चा स्वयं करना होगा वहन
निदेशालय की ओर से कक्षा छठी में पढ़ने वाले विद्यार्थी, जिनके गांव में मिडिल स्कूल नहीं है तथा उनको गांव से 2 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है, उनको प्रतिवर्ष सरकार की ओर से योजना के तहत मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती है। सरकार ने मेले में 20 इंची साइकिल के लिए 2800 व 22 इंची साइकिल के लिए 3 हजार रुपये कीमत निर्धारित की हुई है, जिसके लिए 12 सितंबर को साइकिल विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को चुनना होगा विकल्प
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि साइकिल मेले के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले में साइकिल स्टॉल लगाने के लिए 12 सितंबर को साइकिल विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिसमें उनको दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल योजना एवं विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना दोनों योजनाओं में से किसी एक विकल्प को ही चुनना होगा।
इसके लिए विद्यालय नोडल ट्रांसपोर्ट अधिकारी इन विद्यार्थियों से लिखित में आवेदन लेगा। मेले में आवेदन करने वाले सभी खंडों के बच्चों की ओर से साइकिलें पसंद करने के बाद बजट बनाकर निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग पंचकूला को भेजा जाएगा। इसके बाद सभी बच्चों को साइकिलें दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त अगर विद्यार्थी सरकार की ओर से तय राशि से अधिक राशि की साइकिल पसंद करता है तो बाकी का खर्चा उसके माता-पिता या अभिभावक को ही वहन करना होगा।