फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury 46.2 degrees, Monday was the hottest day of the season

Rewari News: पारा 46.2 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Tue, 28 May 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mercury 46.2 degrees, Monday was the hottest day of the season
रेवाड़ी। भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संवाद
रेवाड़ी। सोमवार को जिले का तापमान इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। इससे पहले इस सीजन में दो बार तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। 10 साल में दूसरी बार इतना तापमान दर्ज किया गया है। 2020 में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की भी आशंका है। अगर 47 डिग्री तक तापमान पहुंचता है तो 10 साल का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
विज्ञापन



लू से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और लू से बचे रहें। उन्होंने बताया किट हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें। पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें। यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें।
विज्ञापन


2015 से 2024 तक का आंकड़ा

वर्ष अधिकतर तापमान न्यूनतम तापमान

2015 42.6 21.5
2016 41.0 28.0
2017 44.2 29.5
2018 44.0 25.4
2019 43.0 26.0
2020 46.5 25.4
2021 43.0 20.0
2022 42.0 25.5
2023 30.0 18.5
2024 46.2 27.5

-----------

22 मई से 27 मई तक का पारा

दिन अधिकतर तापमान न्यूनतम तापमान

22 मई 44.5 29.4
23 मई 43.0 29.6
24 मई 41.0 28.5
25 मई 44.5 28.2
26 मई 46.0 26.6
27 मई 46.2 27.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed