फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meeting of head teachers of schools with less number of students

Rewari News: कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के मुख्य शिक्षक की हुई बैठक

Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Meeting of head teachers of schools with less number of students
फोटो : 1राजकीय वरिष्ठ बाल माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ बाल माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बाल वाटिका में शून्य छात्र संख्या वाले तथा बाल वाटिका से कक्षा 5 तक 20 या उससे कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के मुख्य शिक्षक, प्रभारी एवं संबंधित एबीआरसी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद सांभरिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल कुमार पूनिया, जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र शर्मा व जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह की उपस्थिति रही। बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में छात्र नामांकन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा प्रवेश उत्सव के अंतर्गत नामांकन वृद्धि को लेकर दोबारा रणनीति तैयार करना था। जिला शिक्षा अधिकारी ने सबसे पहले उन विद्यालयों को बधाई दी जिन्होंने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत छात्र संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बहुत से छात्र निजी विद्यालयों का रूख कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है कि आखिर कहां प्रयासों की कमी रह गई। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करें तथा और अधिक समर्पण भाव से कार्य करें तो निश्चित रूप से हम अपने विद्यालयों को श्रेष्ठ बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों को इस प्रकार शिक्षित करना चाहिए कि यदि उनकी तुलना निजी विद्यालयों के छात्रों से की जाए, तो वे किसी भी स्तर पर कम न दिखें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि निराश होकर प्रयास छोड़ने के बजाय अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने सभी से आह्वान किया कि वे पंचायत सदस्यों, एसएमसी सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर नामांकन में वृद्धि के प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed