फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meditation is necessary to eradicate diseases of the mind: Dr. Cheta

मन के रोग मिटाने के लिए ध्यान जरूरी : डॉ. चेष्टा

Thu, 03 Mar 2022 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Meditation is necessary to eradicate diseases of the mind: Dr. Cheta
रेवाड़ी। शहर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली रोड स्थित दिव्य दर्शन केंद्र की ओर से पंजाबी धर्मशाला में 86वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दंत चिकित्सक चेष्टा यादव ने कहा कि डॉक्टर केवल उपचार कर तन के रोग मिटा सकते हैं, परंतु मन के रोग मिटाने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) जरूरी है।
विज्ञापन

इस मौके पर बीके शालू ने बताया कि यह संस्था 1936 से भारत के अलावा 140 देशों और 8000 से अधिक सेवा केंद्रों के साथ काम कर रही है। इनमें 9000 से अधिक कार्यकर्ता हैं। वहीं, कोसली से आई बीके निर्मला ने कहा कि शिव का अर्थ परोपकार, कल्याणकारी है, जबकि रात्रि का अर्थ अज्ञानता है। आशीष गुप्ता, जनरल मैनेजर, सी.एस.सी (अशोक लेलैंड एवं बजाज ऑटो), पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, इस संस्था को नैतिक मूल्यों के आधार पर विश्व को ज्ञान देने वाली बताया। रेवाड़ी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके कमलेश, बीके दयानंद ने विचार रखे। दो नाटकों के माध्यम से पांच विकारों से मुक्ति पर अपनी बात रखी। बीके रेनू, बीके एकता, बीके बृजेश, नप उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चुग, पार्षद लोकेश यादव, वार्ड 5 से विवेक ढींगड़ा संयोजक सांसद निधि कोष ने विचार रखे। बीके कमल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक ब्रह्म साधक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed