{"_id":"65fea91872384062760b1cf4","slug":"media-certification-and-mcmc-formed-rewari-news-c-198-1-rew1001-202388-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मीडिया सर्टिफिकेशन और एमसीएमसी का किया गया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मीडिया सर्टिफिकेशन और एमसीएमसी का किया गया गठन
Sat, 23 Mar 2024 03:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का सही पालन हो, इसके लिए राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों के लिए नियम बनाए गए हैं। दरअसल राजनीतिक विज्ञापनों, पेड न्यूज और फेक न्यूज पर पैनी नजर रखने और सर्टिफिकेशन अनुमति प्रदान करने के लिए राज्य स्तर के साथ जिला स्तर पर भी मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष होंगे। जबकि सहायक रिटर्निंग अधिकारी 72-बावल (गुरुग्राम लोकसभा) मनोज कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी 73-कोसली (रोहतक लोकसभा) उदय सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी 74-रेवाड़ी (गुरुग्राम लोकसभा) विकास यादव, डीआईपीआरओ रेवाड़ी दिनेश कुमार, डीआईओ एनआईसी रेवाड़ी महेश भारद्वाज, आयकर अधिकारी जयराम मीणा सहित एक पत्रकार कमेटी के सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
कमेटी लेगी ये निर्णय
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि कमेटी किसी भी राजनीतिक पार्टी, उम्मीदवार या किसी अन्य व्यक्ति को विज्ञापनों के संबंध में सर्टिफिकेशन प्रदान करने या अस्वीकार करने के संबंध में की गई अपील पर निर्णय लेगी। ऐसी अपीलों पर निर्णय केवल जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा ही लिया जाएगा। इसी प्रकार पेड न्यूज़ के विरुद्ध की गई अपील के संबंध में जिला स्तर पर गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) स्वत: निर्णय लेगी। उम्मीदवार को नोटिस जारी करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश जारी करेगी।