{"_id":"665cba5ac7f6dda7aa09b0e9","slug":"media-centers-established-at-counting-centers-rewari-news-c-198-1-rew1001-205111-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतगणना केंद्रों पर मीडिया सेंटर स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतगणना केंद्रों पर मीडिया सेंटर स्थापित
Mon, 03 Jun 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतगणना जिला मुख्यालय पर बनाए गए राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 व जैन पब्लिक स्कूल परिसर में होगी। उक्त दोनों भवनों में बने मतगणना केंद्रों पर मीडिया के सहयोग के लिए दोनों भवनों में मीडिया सेंटर बनाए गए हैं, ताकि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदत्त गणना केंद्र के लिए अधिकृत पत्र के साथ संबंधित मीडियाकर्मी वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें।
उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से मतगणना केंद्रों तक इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने की स्वीकृति नहीं है। केवल मीडिया कर्मी अपने मोबाइल, कैमरे, वीडियो कैमरे परिसर के साथ बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की जा चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस बारे में सभी संबंधित एआरओ को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।